यूपी चुनाव: CM योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव के खिलाफ करेंगे प्रचार, जानिए कौन हैं 26 साल से धरने पर बैठे विजय सिंह?

By विशाल कुमार | Updated: February 5, 2022 11:26 IST2022-02-05T11:21:18+5:302022-02-05T11:26:07+5:30

पिछले 26 साल से धरने पर बैठे एक पूर्व अध्यापक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है।

up election 2022-former-teacher-on-dharna-for-26-years-cm-yogi-adityanath-akhilesh-yadav | यूपी चुनाव: CM योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव के खिलाफ करेंगे प्रचार, जानिए कौन हैं 26 साल से धरने पर बैठे विजय सिंह?

यूपी चुनाव: CM योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव के खिलाफ करेंगे प्रचार, जानिए कौन हैं 26 साल से धरने पर बैठे विजय सिंह?

Highlightsसिंह का आरोप है कि भूमाफिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हजारों एकड़ की जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं।विजय सिंह जनवरी 1996 में मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के पास धरने पर बैठे थे।

लखनऊ: पिछले 26 साल से धरने पर बैठे एक पूर्व अध्यापक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विजय सिंह एक भ्रष्टाचार रोधी कार्यकर्ता हैं जो कि पिछले 26 साल से मुजफ्फरनगर में भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठे हैं।

उनका आरोप है कि भूमाफिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हजारों एकड़ की जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं। इसमें केवल मुजफ्फनगर और शामली में 7 लाख बीघा जमीन पर कब्जा हो चुका है।

सिंह ने कहा कि हां, मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मैं 9 फरवरी को गोरखपुर की शहरी से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं कि पिछले 26 वर्षों में उत्तर प्रदेश पर शासन करने वाली कोई भी पार्टी भ्रष्टाचार से लड़ने और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गंभीर नहीं है।

विजय सिंह जनवरी 1996 में मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के पास धरने पर बैठे थे। पिछले साल नवंबर में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया था।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकाल में भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी इसलिए वह उनके खिलाफ भी करहल विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

Web Title: up election 2022-former-teacher-on-dharna-for-26-years-cm-yogi-adityanath-akhilesh-yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे