लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः बसपा प्रमुख मायावती को बड़ा झटका, सपा में शामिल होंगे लालजी वर्मा और रामअचल राजभर, 2007 से 2012 तक रह चुके हैं मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2021 16:10 IST

UP Election 2022:  उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में सपा ही उसका एकमात्र विकल्प है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2007 से 2012 तक रही बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।कभी बसपा प्रमुख मायावती का बेहद करीबी माना जाता था।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का कारवां रोजाना बढ़ रहा है। 

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व नेता लालजी वर्मा और रामअचल राजभर ने अंबेडकरनगर में आगामी सात नवंबर को आयोजित होने जा रही रैली के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने का ऐलान किया है।

वर्मा और राजभर को बसपा मुखिया मायावती ने पिछली तीन जून को पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दल से निष्कासित कर दिया था। वर्मा ने सपा राज्य मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में बातचीत में कहा, “हम यहां आगामी सात नवंबर को अंबेडकरनगर में आयोजित होने जा रही सत्ता परिवर्तन जनादेश रैली में सपा अध्यक्ष को न्योता देने आए हैं। इस रैली में हम अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से सपा में शामिल होंगे।”

लालजी वर्मा अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से तथा राम अचल राजभर अकबरपुर सीट से विधायक हैं। इन दोनों ही नेताओं को कभी बसपा प्रमुख मायावती का बेहद करीबी माना जाता था। राजभर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और वर्मा राज्य विधानसभा में बसपा विधायक दल के नेता थे। यह दोनों ही वर्ष 2007 से 2012 तक रही बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं पिछले 25 वर्षों तक और राम अचल राजभर 35 वर्षों तक बसपा में रहे। हम दोनों ही बसपा के समर्पित कार्यकर्ता थे लेकिन हमें तीन जून को पार्टी से निकाल दिया गया। उस वक्त मैं कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहा था और पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया था।”

वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में सपा ही उसका एकमात्र विकल्प है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मौके पर वर्मा और राजभर का स्वागत करते हुए कहा कि सपा का कारवां रोजाना बढ़ रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीसमाजवादी पार्टीमायावतीअखिलेश यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो