UP Election 2022: करहल में हमले के बाद एसपी सिंह बघेल को दी गई जेड श्रेणी की सुरक्षा, अखिलेश के खिलाफ लड़ रहे चुनाव
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 16, 2022 17:01 IST2022-02-16T16:58:10+5:302022-02-16T17:01:18+5:30
मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल को आज जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।दरअसल, मंगलवार शाम को उनके काफिले पर हमला हुआ था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

UP Election 2022: करहल में हमले के बाद एसपी सिंह बघेल को दी गई जेड श्रेणी की सुरक्षा, अखिलेश के खिलाफ लड़ रहे चुनाव
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है, जबकि अब अन्य पांच चरणों में यह तय हो जाएगा कि राज्य की कमान किसको मिलने वाली है। इस बीच तमाम राजनीतिक पार्टियां व नेताओं द्वारा बयानबाजी जारी है। मगर मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
When I was returning after campaigning, some people attacked our cars near Attikullapur village. They were raising slogans of 'Akhilesh Bhaiya Zindabad'. We have complained to the police and a case has been registered: Union Minister SP Baghel pic.twitter.com/zZeuJ26kut
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 15, 2022
दरअसल, भाजपा उम्मीदवार मंगलवार शाम को जब प्रचार करके वापस लौट रहे थे, तब उनके काफिले पर अतीकुल्लापुर गांव के पास पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया था। ऐसे में मैनपुरी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बताया था कि मंत्री जी को कुछ नहीं हुआ है वो सही सलामत हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस मामले को लेकर एसपी सिंह बघेल ने बताया था कि जब उनके ऊपर हमला हुआ तब हमलावर 'अखिलेश भैया जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।
#UPDATE | A case has been registered in connection with the incident following the complaint lodged by
— ANI (@ANI) February 16, 2022
Union Minister SP Singh Baghel in Mainpuri.
Baghel is BJP's candidate against Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav from the Karhal assembly constituency pic.twitter.com/ZuBZhCMN2Y
वहीं, मैनपुरी में शिकायत दर्ज होने के बाद करहल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल की सुरक्षा में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तैनात होंगे। फिलहाल, बघेल पर हुए हमले की शिकायत लखनऊ में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग से की गई है। हालांकि, एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एसपी सिंह बघेल के लिए उनपर हुए हमले से चार दिन पहले यानि की 11 फरवरी से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई थी। यही नहीं, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि उन्हें व्हाई + (Y+) सुरक्षा भी दी गई थी।
कौन हैं एसपी सिंह बघेल?
बता दें कि एसपी सिंह बघेल केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री हैं, जो आगरा से सांसद हैं। समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले बघेल साल 2009 में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। मालूम हो, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बघेल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।