Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में भाजपा को बढ़त, सपा से मिल रही कड़ी टक्कर, एग्जिट पोल का दावा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 19:38 IST2022-03-07T18:54:12+5:302022-03-07T19:38:56+5:30

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी में भाजपा सरकार बनाने वाली है। तीन एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 230-240 से अधिक सीटें हासिल हो रही हैं।

UP election 2022 BJP set to win Uttar Pradesh says early exit polls | Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में भाजपा को बढ़त, सपा से मिल रही कड़ी टक्कर, एग्जिट पोल का दावा

Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में भाजपा को बढ़त, सपा से मिल रही कड़ी टक्कर, एग्जिट पोल का दावा

Highlightsउत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं।भाजपा ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को भारी बहुमत के साथ जीत रही है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव सर्वेक्षणों को खारिज किया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। इन पांच राज्यों की जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर तमाम राजनीतिक पार्टियों के कई उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है। ऐसे में अब सबकी नजरें 10 मार्च को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं।

मगर एग्जिट पोल के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने वाली है। तीन एग्जिट पोल में बीजेपी+ को 200 से अधिक सीटें हासिल हो रही हैं। एग्जिट पोल की मानें तो समाजवादी पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सीट 403 हैं। बहुमत के लिए 202 सीट चाहिए। भाजपा को 230-240 सीट मिलने की उम्मीद है। सपा गठबंधन को 120-130 सीट मिलने की संभावना है। बसपा को 20 से 30 और कांग्रेस को 5-10 सीट मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

आपको बता दें कि 2017 में भाजपा गठबंधन ने 325 सीट पर कब्जा किया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव सर्वेक्षणों को खारिज करते हुए कहा कि सत्ताधारी भाजपा अपना विश्वास लोगों में खो चुकी है और सपा गठबंधन इस चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर विजयी होकर सरकार बनाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कुल विधानसभा सीटों में से 80 फीसदी पर जीत का भरोसा जताया। उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि किसी भी तरह के "अगर और लेकिन" के लिए अब कोई जगह नहीं है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को भारी बहुमत के साथ जीत रही है।

Web Title: UP election 2022 BJP set to win Uttar Pradesh says early exit polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे