लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना रालोद में शामिल हुए, जेवर से लड़ सकते हैं चुनाव

By विशाल कुमार | Updated: January 12, 2022 15:39 IST

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट करके 64 वर्षीय भड़ाना के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने भड़ाना के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। भड़ाना ने जयंत चौधरी के इस ट्वीट को रिट्वीट किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर के मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना रालोद में शामिल हो गए।लंबे समय तक कांग्रेस में रहे भड़ाना हरियाणा में मंत्री तथा चार बार सांसद रह चुके हैं।वह लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में आवाज उठा रहे और ट्वीट भी कर रहे थे।

नोएडा (उप्र): उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और झटका देते हुए मुजफ्फरनगर के मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए।

गुर्जर समुदाय के बड़े नेता माने जाने वाले भड़ाना आज रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से मिले और इसके बाद चौधरी ने एक ट्वीट कर चार बार सांसद रह चुके भड़ाना का पार्टी में स्वागत किया।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट करके 64 वर्षीय भड़ाना के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने भड़ाना के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। भड़ाना ने जयंत चौधरी के इस ट्वीट को रिट्वीट किया।

सूत्रों का कहना है कि चौधरी और भड़ाना की मुलाकात नयी दिल्ली में हुई।  लंबे समय तक कांग्रेस में रहे भड़ाना हरियाणा में मंत्री तथा चार बार सांसद रह चुके हैं।

किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा छोड़ने का कर चुके थे ऐलान

वह लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में आवाज उठा रहे और ट्वीट भी कर रहे थे। वह गौतमबुद्धनगर के दादरी कस्बे में राजा मिहिर भोज प्रतिमा विवाद के बाद क्षेत्र में गुर्जर पंचायतों के आयोजन में भी सक्रिय रहे। भड़ाना ने पिछले साल किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

सूत्रों ने को बताया कि फरीदाबाद से चार बार लोकसभा सदस्य रह चुके भड़ाना को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले की जेवर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। साल 2016 में भाजपा में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस इंडियन नेशनल लोक दल में थे।

सपा उम्मीदवार को 193 मतों से हराकर जीता था 2017 का चुनाव

मीरपुर उन मुस्लिम बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जिसे भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जीता था। ऐसा माना गया था कि भड़ाना को 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जाट-गुर्जर वोट हासिल करने के लिए भाजपा द्वारा लाया गया था।

साल 2017 में भड़ाना ने समाजवादी पार्टी के लियाकत अली को महज 193 मतों से हराया। बहुजन समाज पार्टी के नवाजिश आलम को 39,000 से अधिक वोट मिले थे। वहीं, इस बार रालोद और सपा गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं. हालांकि, दोनों दलों के बीच अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावराष्ट्रीय लोक दलजयंत चौधरीBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल