UP Election 2022: बीजेपी ने बसपा और सपा को दिया झटका, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा और पूर्व एमएलए मनीष रावत भाजपा में

By भाषा | Updated: January 30, 2022 14:04 IST2022-01-30T14:03:02+5:302022-01-30T14:04:45+5:30

UP Election 2022: बसपा सरकार में माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत, हमीरपुर के पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज कुमार प्रजापति ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

UP Election 2022 BJP BSP and SP former minister Ranganath Mishra and former MLA Manish Rawat in BJP | UP Election 2022: बीजेपी ने बसपा और सपा को दिया झटका, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा और पूर्व एमएलए मनीष रावत भाजपा में

विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में भरोसा जताया।विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा और पूर्व विधायक मनीष रावत समेत बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष पूर्ववर्ती बसपा सरकार में माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत, हमीरपुर के पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज कुमार प्रजापति ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में भरोसा जताया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शोभा कारनदलाजे तथा पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सह चुनाव प्रभारी सत्या कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे और प्रवक्ता आनन्‍द दुबे भी मौजूद थे। स्‍वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए उनसे विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। 

भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा : स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को यहां समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दल ने 38 से ज्यादा अपराधियों को टिकट दिया, उससे महिला और समाज सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है। भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सपा की राजनीति खौफ पर ही चलती रही है। उनके पिता भी कहते हैं कि लड़कों से गलती हो जाती है।’’ उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग राम राज्य के खिलाफ थे, अब वही राम का नाम जपने लगे हैं। ईरानी ने कहा कि अखिलेश यह भूल गए कि उनकी सरकार अपराध की वजह से ही गयी थी।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी सिर नहीं उठाएगा, सीधे जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में राजनीति के अपराधीकरण में विश्वास रखती है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि जो देश मे कम और विदेश में ज्यादा रहते हैं, वह जनता का क्या काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस सरकार होती तो क्या हश्र होता। उनके नेता कभी घर से बाहर नहीं निकले। ईरानी ने कहा कि मेरठ ने बदलाव की राजनीति देखी है, बदले की नहीं। जो लोग कहते हैं कि सरकार आएगी तो चुन-चुन कर बदला लेंगे, उनकी सरकार नहीं आने वाली। 

Web Title: UP Election 2022 BJP BSP and SP former minister Ranganath Mishra and former MLA Manish Rawat in BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे