भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने इस्तीफे के लेटर को बताया फर्जी, मामला दर्ज, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2022 20:56 IST2022-01-12T20:52:58+5:302022-01-12T20:56:02+5:30
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया।

रवींद्र नाथ त्रिपाठी के पार्टी से इस्तीफे की खबरों पर कहा कि मैं बीजेपी में हूं और इसके लिए समर्पित हूं।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने इस्तीफे के लेटर को फर्जी बताया है। फर्जी अफवाह उड़ाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। त्रिपाठी ने इसका खंडन किया है। राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई।
यूपी भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के पार्टी से इस्तीफे की खबरों पर कहा कि मैं बीजेपी में हूं और इसके लिए समर्पित हूं। मैंने कोई पत्र नहीं लिखा है, उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया, जिसने यह किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मेरा तन-मन और जीवन भाजपा परिवार को समर्पित हैं। जिन्होंने भी मेरे नाम पर फ़र्जी लेटर बनाकर अफ़वाह उड़ाई थी, उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं।
विपक्षी पार्टियों या कुछ दलाल किस्म के लोगों द्वारा हमारे लेटर पैड को स्कैन करके उस पर कूट रचित तरीके से गलत अफवाह फैला रहे हैं जिसका मैं खंडन करता हूं।
— Ravindra Nath Tripathi🇮🇳 (@Ravindranathbjp) January 12, 2022
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।
आप सब अधिक से अधिक शेयर करें। @BJP4UP@sunilozabjp@myogiadityanath@kpmaurya1@swatantrabjppic.twitter.com/UbuDDfWrHF
भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों या कुछ दलाल किस्म के लोगों द्वारा हमारे लेटर पैड को स्कैन करके उस पर कूट रचित तरीके से गलत अफवाह फैला रहे हैं, जिसका मैं खंडन करता हूं। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद। खून का एक-एक कतरा समर्पित है। कोतवाली थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I am in BJP and dedicated to it. I have not written any letter; going to register an FIR against that person who has done it: UP BJP MLA Ravindra Nath Tripathi on reports of his resignation from the party pic.twitter.com/qYx5ExTE3j
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2022
