लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अमेठी विधानसभा सीट पर रोचक मुकाबला, संजय सिंह के सामने आशीष शुक्‍ला, सपा ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी को दिया टिकट

By भाषा | Updated: February 7, 2022 21:56 IST

UP Election 2022: भाजपा ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह को अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित किया। आशीष शुक्‍ला ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2019 में कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था।गरिमा सिंह अपना टिकट बचाने का जद्दोजहद कर रही थीं।संजय सिंह ने गरिमा सिंह को तलाक देकर 1995 में अमीता सिंह के साथ शादी कर ली थी।

UP Election 2022: कांग्रेस ने सोमवार को अमेठी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह के खिलाफ आशीष शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि आशीष शुक्‍ला ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।

पार्टी ने उन्हें अमेठी से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह को अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा ने पिछले चुनाव में अमेठी से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को टिकट दिया था। हालांकि पार्टी ने चुनाव जीतने के बावजूद इस बार गरिमा को मौका नहीं दिया है।

पूर्ववर्ती अमेठी रियासत के प्रमुख संजय सिंह ने जुलाई 2019 में कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। उनके नजदीकी लोगों के मुताबिक संजय सिंह अमेठी विधानसभा से अपनी पत्नी अमीता सिंह को भाजपा का टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत थे जबकि गरिमा सिंह अपना टिकट बचाने का जद्दोजहद कर रही थीं।

अमेठी में 'महाराज' नाम से संबोधित किये जाने वाले डॉक्टर संजय सिंह ने गरिमा सिंह को तलाक देकर 1995 में अमीता सिंह के साथ शादी कर ली थी। अमिता 2002 में भाजपा तथा 2007 में कांग्रेस से अमेठी से विधायक चुनी गईं। 2017 के चुनाव में अमेठी में संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह (भाजपा) और अमीता कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।

सपा ने अमेठी सीट से अपने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को मैदान में उतारा है, जबकि मायावती ने इस सीट से रागिनी तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति सामूहिक दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

अमेठी में अपने खोये हुए गौरव को वापस पाने के प्रयास में जुटी कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे, आशीष शुक्ला, पर दांव लगाया है। 2007 में मायावती नीत बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे आशीष शुक्ला पिछले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे और इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी में ब्राह्मणों की संख्या लगभग 90,000 है जबकि ठाकुरों की संख्या लगभग 50,000 है। ओबीसी जिससे सपा उम्मीदवार महराजी प्रजापति हैं, वहां की आबादी का लगभग आधा हिस्सा है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसबीएसपीBJPसमाजवादी पार्टीसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत