लाइव न्यूज़ :

उप्र: बुजुर्ग साधु ने गोली मारकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 2, 2021 22:37 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), दो जनवरी हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग साधु ने कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केके पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के अकौना गांव के जंगल में बेतवा नदी किनारे अपनी कुटिया में शनिवार दोपहर बाद 75 वर्षीय साधु ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। साधु की पहचान मलखान पाल निवासी रिवाई गांव थाना चरखारी, ज़िला महोबा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और शव के पास से पाए गए तमंचे को भी जांच के लिए भेजा जा रहा है।

एसएचओ ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि साधु पिछले 32 साल से बेतवा नदी के किनारे जंगल में कुटिया बनाकर रह रहे थे और वह बीमारी से परेशान थे। संभवतः बीमारी से तंग आकर साधु ने आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे