लाइव न्यूज़ :

उप्र: बुजुर्ग व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

By भाषा | Updated: January 3, 2021 14:50 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र) तीन जनवरी जिले के मोहब्बतपुर पाइंसा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने गांव में सात साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की, जिस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बच्ची शनिवार शाम घर पर अकेली थी और उसके परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी गांव का ही 65 वर्षीय एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई भी की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?