लाइव न्यूज़ :

एकीकृत भवन में स्‍थापित होंगे उप्र के मंडलीय कार्यालय : योगी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 23:22 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) दो जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने नागरिकों एवं अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए सभी मंडलीय कार्यालय एकीकृत भवन में स्थापित निर्णय लिया है।

आदित्‍यनाथ शनिवार को अपने गृह जिले गोरखपुर में थे जहां उन्‍होंने कलेक्‍ट्रेट मुख्‍यालय एवं तहसील सदर में अधिवक्ता चेम्बर्स का शिलान्यास किया।

उन्होंने लोकार्पण एवं शिलान्‍यास समारोह में कहा कि कलेक्ट्रेट एवं सदर तहसील के अधिवक्ताओं के लिए अच्छी सुविधा युक्त चेम्बर्स के निर्माण की शुरुआत गोरखपुर से की जा रही है और प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्ट्रेट एवं तहसील में यह सुविधा उपलब्‍ध होगी। योगी ने कैम्पियरगंज तहसील में भी अधिवक्‍ता चैंबर का शिलान्‍यास किया।

उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी मंडलीय कार्यालय एक भवन में होंगे और जिलाधिकारी और तहसील स्‍तर के कार्यालय भी एक भवन में लाने की योजना है, इससे आम जनता को इधर-उधर का चक्‍कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि इस भवन में तमाम सुविधाएं होंगी और सभी कनिष्‍ठ और वरिष्‍ठ अधिकारी एक भवन में होंगे तो लोगों के कार्य आसानी से संपन्‍न हो सकेंगे।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि ''अधिवक्‍ताओं के चैंबर्स को एक चैंबर्स की तरह नहीं देखना चाहिए बल्कि यह न्‍याय का मंच है। कई बार जब वादकारी अपने अधिवक्‍ता को टूटे और पुराने जर्जर भवनों में देखते हैं तो न्‍याय में उनका विश्‍वास कमजोर हो जाता है लेकिन जब अधिवक्‍ताओं को अच्‍छे कक्ष में बैठे देखेंगे तो न्‍याय में भरोसा बढ़ेगा।''

यहां एक जारी बयान में मुख्‍यमंत्री ने एक प्रतिष्ठित संस्‍था के सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्‍व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में दर्ज किये जाने के लिए बधाई दी और कहा कि यह उत्‍तर प्रदेश के नागरिकों के लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कोरोना महामारी के खिलाफ चलाये गये मोदी के अभियान की सराहना की और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्‍व के कारण भारत सुरक्षित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू