लाइव न्यूज़ :

उप्र जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मतगणना के दौरान सपा नेताओं पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:32 IST

Open in App

प्रयागराज(उप्र), तीन जुलाई समाजवादी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद मतगणना के दौरान यहां पंचायत भवन के पास पुलिस ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने दावा किया, "मतगणना के दौरान हमारे नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्वक खड़े थे, लेकिन शासन ने चुनाव अपने पक्ष में कराने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं।"

उन्होंने दावा किया कि इस घटना में तीन दर्जन से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता घायल हुए, जिसमें से तीन कार्यकर्ता आईसीयू में भर्ती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, “यह चुनाव खुले तौर पर सत्ता और शासन का दुरुपयोग दर्शाता है।’’ चुनाव में सपा उम्मीदवार मालती देवी को 33 मत मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 51 मत मिले।

इस कथित घटना पर प्रतिक्रिया लेने के लिये पुलिस और प्रशासन से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अब तक कोई बयान नहीं मिल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो