लाइव न्यूज़ :

उप्र: कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत , 33 नए मरीज

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:01 IST

Open in App

लखनऊ, 14 सितंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा 33 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज में कोविड-19 संक्रमित की एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,884 हो गई है।

इस अवधि में 33 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी दौरान 25 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 181 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक लाख 91 हजार नमूनों की जांच की गई। इस अवधि में राज्य के 75 में से 32 जिलों में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं मिला।

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में 48% आबादी को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। राज्य में अब तक आठ करोड़ 69 लाख खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह