लाइव न्यूज़ :

उप्र: फिरोजाबाद में रोडवेज की बस से कुचल कर दंपति की मौत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:40 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 17 अक्टूबर फिरोजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-2) पर रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर शिकोहाबाद से आगरा की तरफ जा रही रोडवेज की एक बस से कुचलकर एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर निवासी वकील (55) और उनकी पत्नी नसरीन (50) अपने बेटे की सगाई के लिए सामान खरीदने बाजार गये थे।

उन्होंने बताया कि दोनों लोग ऑटो से सड़क पर उतरे, तभी वे विपरीत दिशा से आ रही हाथरस डिपो की एक बस की चपेट में आ गये।

उन्होंने बताया कि कुछ ही पलों में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद भीड़ ने वहां हंगामा किया और राजमार्ग अवरूद्ध कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल