लाइव न्यूज़ :

उप्र: छह साल के बच्चे की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 10:51 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), 31 जनवरी ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र के दावनी गांव से लापता छह साल के बच्चे की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक दंपती को शनिवार को गिरफ्तार किया।

ललितपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सिटी) केशव नाथ ने रविवार को बताया कि 28 जनवरी से लापता जगत सिंह राजपूत के छह साल के बेटे अंश का शव 29 जनवरी को एक खेत में मिला था। इस मामले में उसके पड़ोस में रहने वाली महिला गुड्डू देवी (50) और उसके पति तुलसी राजपूत (55) को गिरफ्तार किया है।

सीओ सिटी ने गिरफ्तार दंपती के हवाले से बताया कि बालक 28 जनवरी को छत पर खेल रहा था, तभी खेल-खेल में उसने एक पत्थर महिला (गुड्डू) को मार दिया था। गुस्से में गुड्डू ने भी एक नुकीला पत्थर बच्चे को मार दिया, जिसके लगने से वह बेहोश हो गया था।

उन्होंने बताया कि बच्चे के बेहोश होने से घबरा कर महिला ने पत्थर से मुंह कुचलकर बच्चे की हत्या कर दी और शव दिन भर अपने घर में रखे रही, फिर रात में अपने पति के सहयोग से उसे रामसेवक नाम के व्यक्ति के आलू के खेत में शव पत्तों में छिपाकर रख दिया था।

नाथ ने बताया कि गिरफ्तार दंपती के घर और एक साड़ी में खून के छींटे पाए जाने पर पति-पत्नी से पूछताछ करने पर बच्चे की हत्या का राज खुला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं