लाइव न्यूज़ :

उप्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पिता के शव को जेसीबी की मदद से दफनाया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:30 IST

Open in App

गोरखपुर, 31 मई सोशल मीडिया पर रविवार शाम को वायरल हुए एक वीडियो में तीन लोगों को जेसीबी की मदद से प्लास्टिक की चादर में लिपटे शव को जमीन में दफनाते देखा गया।

बाद में पता चला कि वायरल वीडियो क्लिप संत कबीर नगर जिले के परसा शुक्ल गांव की है जहां तीन बेटों ने कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले पिता के शव का दाह संस्कार करने के बजाय उसे जेसीबी मशीन की मदद से दफना दिया।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि दस्ताने पहने पुरुष शव के साथ कुछ पैकेट, चादर आदि गड्ढे में गाड़ रहे हैं।

परसा शुक्ल के ग्राम प्रधान त्रियोगानंद गौतम ने कहा, '' गांव के एक 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की एक सप्ताह पहले मृत्यु हो गई। हमने रीति-रिवाज और परंपरा के साथ शव का अंतिम संस्कार करने में मदद की पेशकश की लेकिन तीनों बेटों ने इनकार कर दिया और उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से शव को दफना दिया। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी परंपरा का पालन नहीं किया गया।"

प्रधान के पूछने पर उनके बेटों ने कहा कि दूसरों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए उन्होंने शव को जेसीबी मशीन की मदद से दफना दिया।

बलरामपुर में राप्ती नदी के पुल से पीपीई किट पहने एक व्‍यक्ति द्वारा कोरोना संक्रमित के शव को नदी में फेंके जाने की घटना के बमुश्किल एक दिन बाद संतकबीरनगर का यह मामला सामने आया। बलरामपुर की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने रविवार को कहा था कि शव की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ निवासी प्रेम नाथ मिश्रा के रूप में हुई है। कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद प्रेम नाथ मिश्रा को 25 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 28 मई को उनकी मौत हो गई थी। शव को कोविड -19 प्रोटोकॉल के अनुसार परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया था। इससे पहले राज्य में गंगा और यमुना नदियों में कई शव तैरते देखे गए थे जिनको लेकर आशंका जताई गई कि सभी कोरोना संक्रमितों के शव नदियों में फेंके गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे