लाइव न्यूज़ :

यूपी के रेड जोन में शामिल नोएडा से आई राहत भरी खबर, स्वस्थ हुए कोविड-19 के 72 प्रतिशत मरीज

By भाषा | Updated: May 16, 2020 13:26 IST

कोरोना वायरस महामारी को लेकर गौतम बुद्ध नगर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां कोविड-19 से संक्रमित पाए गए मरीजों में से 72 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिम्स अस्पताल से 70 प्रतिशत मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि 242 मरीजों में चार लोगों की मौत हुई है

नोएडा: उत्तर प्रदेश के रेड जोन जनपदों में शामिल गौतम बुद्ध नगर में राहत की खबर यह है कि यहां कोविड-19 से संक्रमित पाए गए मरीजों में से 72 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे के अनुसार गौतम बुद्ध नगर में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 242 मरीज मिले हैं जिनमें 173 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। 

उन्होंने बताया कि यहां पर संक्रमित मरीजों की स्वस्थ होने की दर करीब 72 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 242 मरीजों में चार लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि कुल 69 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उनमें भी ज्यादातर मरीज खतरे से बाहर है। कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन एवं यहां के सभी विकास प्राधिकरण लगातार कार्यरत है। 

उन्होंने बताया कि शहर में लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। कई टीमें बनाकर घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है तथा हर व्यक्ति की यात्रा तथा मेडिकल इतिहास की जानकारी पता करने का प्रयास किया जा रहा। शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई। अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिम्स अस्पताल से 70 प्रतिशत मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडासीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं