लाइव न्यूज़ :

उप्र: दो पक्षों के बीच हमले में सिपाही घायल ,आठ आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: September 23, 2021 01:44 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), 22 सितम्बर सुलतानपुर जिले में पारिवारिक विवाद सुलझाने गया एक सिपाही,दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी तारनपट्टी गांव निवासी अनिरुद्ध दुबे की पत्नी सरिता का ससुराल वालों से मंगलवार देर शाम को विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि सरिता ने घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। मायके वाले सिपाही सियाशरण द्विवेदी के साथ मौके पर पहुंचे ही थे कि दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

सिपाही के चोटिल होने की सूचना पर जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी डॉ राधेश्याम शुक्ल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने सिपाही और सरिता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सिपाही के सिर व आंख में गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ भेज दिया गया।

दरोगा दुर्योधनलाल की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद व दर्जनभर अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos