लाइव न्यूज़ :

उप्र : कांग्रेस ने परीक्षा के जरिये कार्यकर्ताओं को जिलों में प्रवक्ता बनाने का अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:29 IST

Open in App

लखनऊ, 18 सितंबर उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने जिलों में अपना प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक बनाने के लिए 'बने कांग्रेस की आवाज' अभियान शुरू किया है। इसके जरिए पार्टी के नेताओं की टीम जिलों में जा कर जिला प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक को चयन करेगी।

यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि ज़िलों में प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) बनने का अवसर कांग्रेस के हर कार्यकर्ता या समर्थक को उपलब्ध कराया जाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘जो भी (कार्यकर्ता) भारत के संविधान में वर्णित संकल्पों और कांग्रेस पार्टी रीति-नीति के प्रति प्रतिबद्धता महसूस करते हों, जनता के बीच इन्हें प्रभावी तरीक़े से रख सकते हों, वह इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।’’

इसमें कहा गया है कि दोनों पदों के लिए जिला स्तर पर लिखित और मौखिक परीक्षा ली जाएगी और इस संबंध में जल्द ही कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos