लाइव न्यूज़ :

उप्र कांग्रेस पदाधिकारी ने किया गुलाम नबी आजाद का विरोध

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:35 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवंबर बिहार चुनाव में कांग्रेस की पराजय के बाद पार्टी के कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने सोमवार को एक बयान में कहा, ''ग़ुलाम नबी आजाद जी, उत्तर प्रदेश का प्रभारी रहते हुए आपने कार्यकर्ताओं से बात करना तक ज़रूरी नहीं समझा। आपके मुँह से अब ये सब बातें शोभा नहीं देती।''

कुमार ने कहा, ''हमारे नेता राहुल गाँधी के साथ—साथ कांग्रेस के अन्य नेता विकट परिस्थितियों में जब सड़कों पर थे, तब आप कहाँ थे? कांग्रेस में फाइव-स्टार कल्चर ना कभी था और ना अभी है।''

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद रविवार को कहा कि कांग्रेस के नेता आम लोगों से पूरी तरह से कटे हुए हैं और पार्टी में ‘‘पांच सितारा संस्कृति'' घर कर गई है। उन्होंने चुनावी हार के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को नहीं बल्कि जनता के साथ पार्टी संगठन के संपर्क में कमी को जिम्मेदार बताया।

आजाद उन 23 नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने प्रमुख पदों पर चुनावों और पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अगस्त में पत्र लिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल