लाइव न्यूज़ :

उप्र: कांग्रेस ने तीन बच्‍चों की हत्‍या के मामले की न्‍यायिक जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:10 IST

Open in App

लखनऊ, पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मिर्जापुर जिले में एक परिवार के तीन बच्‍चों की निर्ममता पूर्वक हुई हत्‍या के मामले की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल से निष्‍पक्ष न्‍यायिक जांच कराये जाने की शनिवार को मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में पटेल से मुलाकात कर उन्‍हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अुनसार कांग्रेस की विधान मंडल दल की नेता आराधाना मिश्रा मोना के नेतृत्‍व में प्रतिनिधि मंडल ने राज्‍यपाल से मुलाकात की। उन्होंने बच्‍चों के परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा दिये जाने और उच्‍च न्‍यायालय के एक मौजूदा न्‍यायाधीश की निगरानी में माामले की निष्‍पक्ष न्‍यायिक जांच कराने की मांग की।

उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मिर्जापुर जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्‍चों के शव मिले थे। परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई थी। शवों की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के कई निशान होने की बात कही गई है।

कांग्रेस प्रवक्‍ता के अनुसार राजभवन ने प्रतिनिधि मंडल को मामले में उचित कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया है।

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक प्रतिनिधि मंडल को घटना स्‍थल का दौरा करने का निर्देश दिया था। इसे बाद, शुक्रवार को मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में गये पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पीडि़त परिवार और स्थानीय लोगों से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा शनिवार को राज्‍यपाल को ज्ञापन सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?