लाइव न्यूज़ :

यूपी: कांग्रेस ने आगामी विधानसभाचुनाव के लिये गठित की घोषणापत्र समिति

By भाषा | Updated: February 3, 2020 06:32 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने पांच सदस्यीय मेनीफेस्टो कमेटी का गठन किया है।

Open in App

'चुनावी मोड' में आ चुकी उत्तर प्रदेशकांग्रेस ने वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिये रविवार को पार्टी की 'घोषणापत्र समिति' का गठन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने पांच सदस्यीय मेनीफेस्टो कमेटी का गठन किया है।

उन्होंने बताया कि इस समिति में मनीश मिश्रा, अतुल चतुर्वेदी, तनुज पुनिया, पंकज गुप्ता और मंजूर अली शामिल हैं। लल्लू ने बताया कि यह समिति जमीनी स्तर पर किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के बीच जाकर उसकी समस्याओं, उम्मीदों और आकांक्षाओं को टटोलेगी और उनकी प्रतिक्रिया को दर्ज करेगी।

साथ ही उन्हें यह भी बताएगी कि कांग्रेस के पास उनके कल्याण के लिये क्या योजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि यह खासी लम्बी प्रक्रिया होगी। समिति द्वारा दर्ज की जाने वाली प्रतिक्रियाओं का आगामी विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र तैयार करते वक्त ख्याल रखा जाएगा। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल