लाइव न्यूज़ :

उप्र के मुख्यमंत्री का ह्रदय बड़ा, कांवड़ यात्रा स्थगित करने पर नाराज नहीं हो सकते : उनियाल

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:41 IST

Open in App

देहरादून, 14 जुलाई उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'बडे ह्रदय' के हैं और जनहित में कांवड़ यात्रा स्थगित करने के राज्य सरकार के निर्णय से नाराज नहीं हो सकते।

उनियाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूर्व में भी सरकार ने इसे रद्द किया था लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर जब कांवड़ यात्रा पर पुनर्विचार किया गया तो इसे स्थगित करना उचित समझा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘धर्म के प्रति आस्था होनी चाहिए लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम आदमी के जीवन के साथ खिलवाड़ करें। इस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अलावा प्रधानमंत्री द्वारा भी चिंता प्रकट की गई कि तीसरी लहर आने की आशंका है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने जनहित में कांवड़ यात्रा को स्थगित किया है।’’

यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड सरकार के कांवड़ यात्रा स्थगित करने के निर्णय से नाराज हैं, उनियाल ने कहा, ‘‘योगी जी बडे ह्रदय के आदमी हैं, इससे वह कभी नाराज नहीं हो सकते।’’

कांवड़ियों के राज्य में प्रवेश को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की रणनीति पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के साथ ही सभी पड़ोसी राज्यों से इस बारे में बात कर रही है जिससे कांवड़ियों को मूल स्थान पर ही रोक दिया जाए। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार चार धाम देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार करेगी।

एक सवाल के जवाब में उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व में ही स्पष्ट कर चुकी है कि देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार होगा। प्रदेश में स्थित चारों हिमालयी धामों, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के पुजारी शुरू से ही बोर्ड के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं और उनका कहना है कि मंदिरों का प्रबंधन बोर्ड को सौंपना उनके अधिकारों का हनन है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में एक अधिनियम के माध्यम से देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया था जिसे चारों धामों सहित प्रदेश के 51 मंदिरों के प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग