लाइव न्यूज़ :

UP CMO का ट्विटर अकाउंट हैक के बाद हुआ रिकवर, हैकरों ने किए कई ट्वीट और बदला था प्रोफाइल पिक्चर, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 9, 2022 07:38 IST

बता दें कि हैकरों ने सीएमओ के ट्विटर अकाउंट को हैक कर रैंडम मैसेज फेजे थे। इन मैसेज में BAYC / MAYC एनिमेटेड के बारे में ट्वीट किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था।शुक्रवार देर रात को हैक हुआ था जिसे आद सुबह रिकवर कर लिया गया है। मामले में अभी तक सरकार के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सरकारी कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। हैकरों ने सीएमओ के ट्विटर अकाउंट को शुक्रवार देर रात को हैक किया था जिसके बाद कुछ ही घंटों में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। आपको बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी समेत कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक हुए थे। हैकरों ने सीएमओ हैक कर सीएमओ के ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट भी किए थे। हालांकि अभी तक सरकार के तरफ से इस पर कोई आधाकारिक जानकारी नहीं आई है। 

हैक के बाद किए गए कई ट्वीट

आपको बता दें कि सीएमओ के ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद कई ट्वीट किए गए है। यही नहीं सीएमओ के अधिकारिक ट्विटर हैंडल के प्रोफाइल पिक्चर को भी बदला गया है। हैकरों ने ट्वीट कर लिखा, "ट्विटर पर अपने BAYC / MAYC एनिमेटेड को कैसे शुरु करें।" इसके बाद उन लोगों ने कुछ रैंडम ट्वीट्स का एक थ्रेड भी पोस्ट किया था। हैक के दौरान ही अधिकारिक हैंडल का प्रोफाइल पिक्चर बदल कर एक कार्टूनिस्ट की तस्वीर लगाई गई थी। हालांकि हैकरों के बारें में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 

CMOfficeUP के ट्विटर अकाउंट पर है 40 लाख फॉलोअर्स

आपको बता दें कि सीएमओ का ट्विटर अकाउंट काफी फेमस है। इसके फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा है। दूसरी बार जीत कर सत्ता में आए सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @CMOfficeUP पर 40 लाख फॉलोअर्स हैं। ऐसे में इतने बड़े प्रोफाइल वाले सरकारी ट्विटर हैंडल के हैक होना, अपने आप में चिंता की बात है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई सरकार के तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन