लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

By निखिल वर्मा | Updated: April 20, 2020 13:14 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ के पिता को लिवर और किडनी की समस्या थी, रविवार को उनके शरीर के कई अंगों ने कािम करना बंद कर दिया था दिल्ली एम्स के मुताबिक सुबह करीब 10.45 पर सीएम योगी के पिता ने अंतिम सांस ली.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स में हो गया। 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने दी है। 

बता दें कि सीएम योगी के पिता उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रहते हैं। आनंद सिंह बिष्ट (89) उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे हैं। उन्हें बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के एम्स लाया गया था।

एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी।

यूपी के अपर मुख्य सचिव  (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं।'

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संकट पर अधिकारियों के साथ बैठक में थे जब उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली लेकिन उन्होंने कोर टीम के अधिकारियों साथ बैठक जारी रखी।

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, '' आज सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड-19 के कोर ग्रुप के अधिकारियों की बैठक हो रही थी, उसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का निधन हो गया लेकिन इसके बाद भी वह बैठक करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद ही बैठक से उठे।''

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घर में आइसोलेशन में रखना सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए। शिशिर ने बताया कि पिता के निधन की सूचना के बाद भी मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक बैठक में रहे ।

उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के बाद ही बच्चे घर भेजे जाएं और कहा कि जिन मेडिकल कॉलेजों में परीक्षण लैब नहीं है, वहां जांच लैब तत्काल स्थापित करने की व्यवस्था की जाए। योगी ने अधिकारियों को गरीबों को राशन बांटे जाने और सामुदायिक किचन की भी विस्तृत समीक्षा की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं