लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर चल रहे बैठक के बीच सीएम योगी आदित्‍यनाथ को मिली पिता के निधन की सूचना, लेकिन नहीं रोकी गई मीटिंग

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2020 12:48 IST

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे88 वर्षीय सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के आनंद सिंह बिष्ट दिल्ली के एम्स में अपना काफी दिनों से इलाज करा रहे थे।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिलहाल पिता के निधन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता लंबे वक्त से किडनी और लीवर की बीमापी से ग्रसित थे। यूपी सीएम योगी के पिता के निधन की आधिकारिक जानकारी उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश के. अवस्‍थी ने दी। सीएम योगी के पिता 88 वर्ष के थे।

योगी आदित्यनाथ को जब पिता के निधन की सूचना मिली तो वह कोरोना वायरस में अपने टीम 11 के साथ लखनऊ में बैठक कर रहे थे। इस दौरान लगभग सुबह 10:44 में सीएम योगी को इसकी जानकारी मिली। इस घटना की जानकारी मिलने के बावजूद अधिकारियों के साथ सीएम की होनी वाली बैठक जारी रखी। इस बैठक में सीएम योगी अधिकारियों से कोरोना की रोकथाम और वर्तमान स्थितियों में यूपी के हालात पर अपडेट ले रहे थे।

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, '' आज सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड-19 के कोर ग्रुप के अधिकारियों की बैठक हो रही थी, उसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का निधन हो गया लेकिन इसके बाद भी वह बैठक करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद ही बैठक से उठे।'' बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घर में पृथक वास में रखना सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए।

शिशिर ने बताया कि पिता के निधन की सूचना के बाद भी मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक बैठक में रहे।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश के.अवस्थी ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता जी का आज सुबह 10.44 बजे स्वर्गवास हुआ। उनके साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। हालांकि योगी आदित्यनाथ ने फिलहाल अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी ट्वीट कर नहीं दी है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां