लाइव न्यूज़ :

मारपीट करने वाले सांसद और विधायक को सीएम योगी की फटकार, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, करेंगे कार्रवाई

By भाषा | Updated: March 8, 2019 03:47 IST

भाजपा को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पांडे ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के कलेक्ट्रेट में भरी बैठक के दौरान आपस में मारपीट करने वाले क्षेत्रीय भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेहदावल से पार्टी विधायक राकेश बघेल ने आज प्रदेश मुख्यालय पर दल के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संत कबीर नगर में भाजपा सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट के मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए आज कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।योगी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा 'भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। हम अनुशासनहीनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कल वाले मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि त्रिपाठी और बघेल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से अलग-अलग मुलाकात की।उन्होंने बताया कि पांडे ने सांसद त्रिपाठी और विधायक बघेल से सख्त लहजे में कहा कि उन्हें ऐसी हरकत से परहेज करना चाहिए था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद और वारदात के वक्त मौके पर मौजूद रहे प्रदेश के मंत्री आशुतोष टंडन से मिली जानकारी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई तय की जाएगी।मालूम हो कि संत कबीर नगर से भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से इसी पार्टी के विधायक राकेश बघेल के बीच बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट में एक बैठक के दौरान मारपीट हो गयी थी। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन भी मौजूद थे।भाजपा को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पांडे ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया