लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ का अचानक दिल्ली दौरा, जारी कयासों के बीच पीएम मोदी-अमित शाह से करेंगे मुलाकात

By विनीत कुमार | Updated: June 10, 2021 15:02 IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट और बीजेपी में कुछ असंतोष की खबरों के बीच योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे दिल्ली में दो दिन रहेंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी समेत अमित शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकातजितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद योगी का दिल्ली दौरा

नई दिल्ली: उत्तर विधानसभा चुनाव की आहट और एक दिन पहले ही कांग्रेस के बड़े नेता रहे जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल किये जाने के बाद आज योगी आदित्यनाथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने आ रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ये दौरान अचानक बताया जा रहा है।

दिल्ली में योगी के पीएम मोदी के अलावा बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ दिल्ली में दो दिन रहेंगे। बताया जा रहा है कि इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती हैं।

जितिन प्रसाद कल हुए थे भाजपा में शामिल

इससे पहले बुधवार को जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए थे। जानकारों के अनुसार यूपी चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका दी जा सकती है। योगी के शासन में ऐसी कुछ छवि बनी है ब्राह्मण-ठाकुर विवाद ज्यादा गहरा हुआ है। ऐसे में जितिन प्रसाद बतौर ब्राह्मण चेहरा बीजेपी के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश करेंगे।

इससे पहले पिछले हफ्ते एक और ब्राह्मण चेहरा और पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को यूपी में अहम भूमिका देने की बात सामने आई थी। एके शर्मा दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के भी करीबी माने जाते हैं। 

अगले साल की शुरुआत में है विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि यूपी के विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा है और अंदरखाने ऐसी भी खबरें आई हैं कि कुछ बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ और खासकर जिस तरह से कोविड संकट से निपटने की कोशिश की गई, उससे नाराज चल रहे हैं।

इस बीच बीजेपी की कोशिश है कि कोविड प्रबंधन को लेकर जो नाराजगी लोगों या स्थानीय नेताओं में कुछ मौकों पर दिखी, उसका असर चुनाव पर नहीं पड़े। हाल में गंगा में तैरती लाशों को लेकर भी यूपी सरकार की खूब आलोचना हुई थी। वहीं, कई विधायक और सांसद यूपी में कोविड महामारी प्रबंधन के तौर-तरीकों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ शिकायत करने नजर आए थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए