लाइव न्यूज़ :

आदित्यनाथ के चंद्रगुप्त बयान पर बोले ओवैसी, हिंदुत्व फर्जी इतिहास की फैक्टरी, बाबा के लिए शिक्षा का महत्व नहीं

By विशाल कुमार | Updated: November 15, 2021 12:29 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इतिहास ने चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं कहा, महान किसे कहा? जो उनसे हार गया. वे सिकंदर को महान कहते हैं. देश के साथ धोखा हुआ है. लेकिन इतिहासकार इस पर चुप हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआदित्यनाथ ने कहा था कि चंद्रगुप्त ने सिकंदर को हराया फिर भी महान सिकंदर कहलाए.ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्टरी है.ओवैसी ने कहा कि चंद्रगुप्त और सिकंदर के बीच कभी लड़ाई ही नहीं हुई थी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य के सिकंदर को हराने के दावे पर सवाल उठाते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्टरी है क्योंकि चंद्रगुप्त और सिकंदर के बीच कभी लड़ाई ही नहीं हुई थी.

दरअसल, रविवार को लखनऊ में 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि इतिहास को कैसे विकृत किया गया है! इतिहास ने चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं कहा, महान किसे कहा? जो उनसे हार गया. वे सिकंदर को महान कहते हैं. देश के साथ धोखा हुआ है. लेकिन इतिहासकार इस पर चुप हैं.

इस पर ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि हिंदुत्व एक फर्जी इतिहास की फैक्टरी है. चंद्रगुप्त और सिकंदर के बीच कभी लड़ाई ही नहीं हुई है. इससे पता है कि हमें अच्छी सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की जरूरत क्यों है? अच्छे स्कूलों की गैरमौजूदगी में बाबा-लोग अपनी सुविधानुसार तथ्य बना-बिगाड़ लेते हैं. बाबा शिक्षा को महत्व नहीं देते हैं और यह दिखाई दे रहा है.

बता दें कि, चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर की मृत्यु के बाद मौर्या साम्राज्य की नींव रखी थी और मौर्य की लड़ाई उनके उत्तराधिकारियों में से एक और सेनापति सेल्यूकस के साथ 301-305 ईसापूर्व में हुई थी. इस लड़ाई में मौर्य ने सेल्यूकस को हरा दिया था.

चंद्रगुप्त और सेल्यूकस के युद्ध को चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के युद्ध के नाम से जाना जाता है. इसका कारण है कि वह साम्राज्य सिकंदर का ही था.

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअसदुद्दीन ओवैसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल