लाइव न्यूज़ :

यूपी: अब सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS करने वाले हर डॉक्टर को गांव में दो साल करना होगा काम

By भाषा | Updated: September 23, 2019 19:03 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत एक वर्ष में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कुल 1910 चिकित्सालयों को सूचीबद्ध किया जा चुका है, जिनमें से 25 मेडिकल कॉलेज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमबीबीएस करने वाले हर डॉक्टर को दो साल गांव में काम करना अनिवार्य होगा। योगी ने कहा कि वर्ष 1947 से 2012 तक 12 मेडिकल कॉलेज बने थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले हर डॉक्टर को दो साल गांव में काम करना अनिवार्य होगा। योगी ने यहां आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ''सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले हर डॉक्टर को दो साल गांव में काम करना अनिवार्य होगा।

इसके लिए इन डॉक्टरों से बॉन्ड भरवाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ''एमडी और एमएस करने वाले डॉक्टर भी एक साल के लिए अनिवार्य रूप से गांव में काम करेंगे। इतना ही नहीं, इंटर्नशिप के लिए कोई सरकार को मजबूर नहीं करेगा ।''

योगी ने कहा कि वर्ष 1947 से 2012 तक 12 मेडिकल कॉलेज बने थे। पंद्रह नए मेडिकल कॉलेजों के लिए हम काम कर रहे हैं। सात नए मेडिकल कॉलेज इस दौरान खोल दिए गए हैं। हर जिले में ‘लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस’ दी गई है। यह लोगों की जिंदगी बचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण में अच्छा काम किया है। आयुष्मान भारत योजना के पात्रों को लाभ पहुंचाने का काम विभाग ने ठीक से किया है। सामाजिक सुरक्षा की इतनी बड़ी गारंटी आजादी के बाद पहली बार लोगों को मिली है। यह दुनिया की सबसे बड़ी आरोग्य योजना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 46.86 ‘गोल्डन कार्ड’ बनाए गए। मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत 1.89 लाख लोगों को गोल्डन कार्ड प्राप्त हुआ। कई जिलों में बेहतर काम हुआ है तो कई जिलों में कार्य की गति धीमी है। जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सभी को कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत एक वर्ष में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कुल 1910 चिकित्सालयों को सूचीबद्ध किया जा चुका है, जिनमें से 25 मेडिकल कॉलेज हैं। इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाभार्थी पूरे देश में कहीं भी लाभ ले सकता है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया