लाइव न्यूज़ :

पैसे के अभाव में न बिटिया की शादी रुकेगी, न ही मां-बाप का इलाज; जनता दर्शन में फरियादियों से बोले योगी आदित्यनाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 16:19 IST

जनता दर्शन में कुशीनगर से आई एक महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से बेटी की शादी में आ रही दिक्कत मुख्यमंत्री से साझा की। इसपर योगी ने अधिकारियों को उन्हें ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ का लाभ उपलब कराने को कहा। उन्होंने महिला से कहा कि बिल्कुल परेशान मत हो, पैसे की तंगी से बिटिया की शादी नहीं रुकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं।यूपी सीएम ने अधिकारियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

गोरखपुरः मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को जनता दर्शन में आई एक महिला की फरियाद सुन भावुक हो गए और कहा कि पैसे के अभाव से किसी गरीब की बेटी की शादी नहीं रूकेगी और ना ही किसी के मां-बाप के इलाजे में कोई परेशानी आएगी। महिला का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आपके साथ है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सरकार मदद करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अलग-अलग तरह की समस्याएं सुनीं और लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या किसी भी तरह की हो उसका निदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को परेशान न होना पड़े। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

जनता दर्शन में कुशीनगर से आई एक महिला ने आर्थिक तंगी की वजह से बेटी की शादी में आ रही दिक्कत मुख्यमंत्री से साझा की। इसपर योगी ने अधिकारियों को उन्हें ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ का लाभ उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने महिला से कहा कि बिल्कुल परेशान मत हो, पैसे की तंगी से बिटिया की शादी नहीं रुकेगी। वहीं, हृदय रोग से पीड़ित पति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाने वाली महिला से मुख्यमंत्री ने अभी तक हुए इलाज के बारे में पूछा और कहा, ‘‘आप अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराइए, इलाज के लिए धन की व्यवस्था सरकार करेगी।’’ 

भाषा इनपुट

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारगोरखपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा