लाइव न्यूज़ :

योगी ने पीएम मोदी को ‘चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ के लिए दी बधाई, बोले- विश्व पटल पर भारत की पहचान प्रधानमंत्री की देन

By भाषा | Updated: October 3, 2018 15:45 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र के प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र में प्रतिवर्ष 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Open in App

लखनऊ,तीन अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के ‘चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

मोदी को यह पुरस्कार बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस द्वारा प्रदान किया गया। एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रधानमंत्री का पर्यावरण के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण है, जिसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों का परिणाम है कि आज भारत की पहचान विश्व पटल पर देखने को मिल रही है।

प्रधानमंत्री के प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र में प्रतिवर्ष 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसी प्रकार यूनेस्को द्वारा कुम्भ को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ तथा ‘नमामि गंगे परियोजना’ के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने का सफल प्रयास किया है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ कार्यक्रम की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एच ओ) ने भी की है। गौरतलब है कि ‘चैम्पियन्स ऑफ द अर्थ अवॉर्ड’ की घोषणा न्यूयॉर्क सिटी में 73वें संयुक्त राष्ट्र आम सभा के सत्र में की गई थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया