लाइव न्यूज़ :

भगवान राम की प्रतिमा का काम देखने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हिरासत में प्रदर्शनकारी

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2019 13:17 IST

सीएम 133 करोड़ की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। योगी 12:15 से दो बजे तक दिगंबर अखाड़ा में रहेंगे। यहां अतिथि गृह का लोकार्पण करने के साथ परमहंस को श्रद्धांजलि देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयहां सीएम योगी राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्वर्गीय परमहंस राम चन्द्र दास की पुण्यतिथि तिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।सीएम अयोध्या के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे हैं। यहां सीएम योगी राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे स्वर्गीय परमहंस राम चन्द्र दास की पुण्यतिथि तिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही सीएम अयोध्या के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका अयोध्या का आठवां दौरा है।

यहां सीएम 133 करोड़ की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। योगी 12:15 से दो बजे तक दिगंबर अखाड़ा में रहेंगे। यहां अतिथि गृह का लोकार्पण करने के साथ परमहंस को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह गुप्तारघाट के माझा जमथरा जाएंगे। दिन में 2:55 बजे उनकी वापसी प्रस्तावित है। 

बता दें कि योगी के प्रोजेक्ट्स में से एक 221 मीटर ऊंची राम प्रतिमा काम भी शुरू हो चूका है। इस परियोजना के तहत 151 मीटर की प्रतिमा होगी बनेगी उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र बनेगा और नीचे 50 मीटर ऊंचा बेस बनेगा। 

योगी की इस यात्रा से पहले प्रस्तावित स्थल को लेकर राम घाट निवासी अवधेश सिंह को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अवधेश सिंह समेत 65 लोगों ने मुआवजे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्याराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह