लाइव न्यूज़ :

UP CHUNAV Lok Sabha Elections 2024: यूपी में 10 सीट पर चुनाव, 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 20 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2024 18:27 IST

UP CHUNAV Lok Sabha Elections 2024: ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट आगरा, आवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, हाथरस मैनपुरी और संभल में चुनाव लड़ रहे सभी 100 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया।

Open in App
ठळक मुद्दे तीसरे चरण के चुनाव में 100 में से 46 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।जन शक्ति एकता पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार करोड़पति है।विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी दी है।

UP CHUNAV Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट के लिये मैदान में उतरे 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं और 20 फीसद प्रत्याशियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ‘उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच‘ और ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट आगरा, आवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, हाथरस मैनपुरी और संभल में चुनाव लड़ रहे सभी 100 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। ‘यूपी इलेक्शन वॉच एडीआर’ के मुख्य संयोजक संजय सिंह ने सोमवार को यह रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में 100 में से 46 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 10 प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी (सपा)और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी नौ-नौ उम्मीदवार, पीस पार्टी के तीन में से एक प्रत्याशी, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के दो में से एक और जन शक्ति एकता पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार करोड़पति है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रत्याशियों में बरेली से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रवीन सिंह एरन की संपत्ति सबसे ज्यादा लगभग 182 करोड़ है। इसी तरह फिरोजाबाद से सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव की संपत्ति लगभग 136 करोड़ है।

सबसे कम संपत्ति आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हसनुराम अम्बेडकरी की है। उन्होंने अपनी कुल सम्पत्ति 12 हजार रुपये बतायी है। यूपी इलेक्शन वॉच के राज्य संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा घोषित आपराधिक मामलो में 100 में से 25 (25%) उम्मीदवारों ने अपने विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी दी है।

इनमें से 20 (20%) उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। अपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों का दलवार विवरण देखा जाये तो भाजपा के 10 में से चार (40%), सपा के नौ में से पांच (56%), बसपा के नौ में से चार (44%) और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के दो में से एक (50%) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होना घोषित किया है।

आपराधिक मामलों में फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार पर 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद फिरोजाबाद से बसपा प्रत्याशी चौधरी बशीर के खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 100 में से 33 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं और 12वीं के बीच घोषित की है जबकि 52 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आठ महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४लखनऊमेरठBJPकांग्रेससमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल