लाइव न्यूज़ :

UP Chunav 2022: एसके शर्मा ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, बीएसपी ने मथुरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2022 19:18 IST

UP Chunav 2022: भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उत्तर प्रदेश राज्य रसायन एवं खाद निगम अध्यक्ष पद तथा भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर शर्मा बुधवार को बसपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।भाजपा के खिलाफ उनका जीतना तय है।कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को हराने का ऐलान किया है।

UP Chunav 2022: जनपद की मांट विधानसभा सीट से 2017 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रह चुके एसके शर्मा को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मथुरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उत्तर प्रदेश राज्य रसायन एवं खाद निगम अध्यक्ष पद तथा भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर शर्मा बुधवार को बसपा में शामिल हुए। बसपा ने आज ही पार्टी में शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें मथुरा विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

बसपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने सीट से वर्तमान विधायक, भाजपा उम्मीदवार एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को हराने का ऐलान किया है। शर्मा ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि बीते 5 साल में भाजपा प्रत्याशी के व्यवहार एवं काम से जनता उनको ठीक तरह से पहचान चुकी है। कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन का मथुरा में कोई वजूद नहीं है। भाजपा के खिलाफ उनका जीतना तय है।

सपा ने आगरा की फतेहाबाद सीट से अपना प्रत्याशी बदला

समाजवादी पार्टी ने आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल कर यहां से एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से पहले राजेश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की थी, लेकिन बुधवार को उसने शर्मा के स्थान पर रूपाली दीक्षित को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

इस बदलाव के बाद आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं... आगरा उत्तर से ज्ञानेंद्र गौतम (सपा), फतेहाबाद से रूपाली दीक्षित (सपा), एत्मादपुर से वीरेंद्र चौहान (सपा), खेरागढ़ विधानसभा से रौतान सिंह (रालोद), फतेहपुर सीकरी विधानसभा से ब्रजेश चाहर (रालोद), आगरा ग्रामीण विधानसभा से महेश जाटव (रालोद), बाह विधानसभा सीट से मधुसूदन शर्मा (सपा), छावनी विधानसभा सीट से कुंवर चंद वकील (सपा) और आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से रिजवान प्रिंस (सपा)।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीसमाजवादी पार्टीBJPमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया