UP Chunav 2022: सपा प्रत्याशी व लालू यादव के दामाद राहुल यादव पर दर्ज हुई FIR, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2022 09:50 IST2022-02-03T09:29:57+5:302022-02-03T09:50:26+5:30

साल  2017 में भी राहुल यादव ने सिकंदराबाद सीट से ही चुनाव लड़ा था। तब वह तीसरे नंबर पर आए थे। 

up chunav 2022 case registered against sp candidate rahul yadav | UP Chunav 2022: सपा प्रत्याशी व लालू यादव के दामाद राहुल यादव पर दर्ज हुई FIR, जानिए

UP Chunav 2022: सपा प्रत्याशी व लालू यादव के दामाद राहुल यादव पर दर्ज हुई FIR, जानिए

Highlightsराहुल यादव पर बिना इजाजत रोड शो निकालने को लेकर यह कार्रवाई की गई है पिछले दिनों राहुल यादव ने अपने समर्थकों के साथ रोड शो निकाला था जिसमें काफी भीड़ हुई थी

बुलंदशहर: सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव पर सिकंदराबाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी ने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी व लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव पर बिना अनुमति रोड शो करने, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव सिकंदराबाद सीट से सपा-रालोद गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक रोड शो निकाला था जिसमें कोविड नियमों की अनदेखी की गई थी। इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एआरओ राकेश कुमार ने राहुल यादव को नोटिस देकर जवाब मांगा था। राहुल यादव की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया जिसके बाद उनपर ये कार्रवाई की गई है। 

2017 के विस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे राहुल यादव

साल  2017 में भी राहुल यादव ने सिकंदराबाद सीट से ही चुनाव लड़ा था। तब वह तीसरे नंबर पर आए थे।  भाजपा की विमला सोलंकी ने यहां से चुनाव जीता था। उन्हें 1,04,956 वोट मिला था वहीं राहुल यादव को महज 48,910 वोट हासिल हुए थे। वोट के मामले में राहुल यादव बसपा के प्रत्याशी इमरान अंसारी से भी पीछे रहे थे। इस बार भाजपा ने यहां से लक्ष्मीराज को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

Web Title: up chunav 2022 case registered against sp candidate rahul yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे