उप्र: अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया
By भाषा | Updated: December 23, 2020 15:23 IST2020-12-23T15:23:36+5:302020-12-23T15:23:36+5:30

उप्र: अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया
बलिया (उप्र) 23 दिसंबर बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकियां गांव में आंबेडकर की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त पाया गया। यह प्रतिमा करीब 18 साल पहले यहां स्थापित की गई थी।
उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रतिमा की मरम्मत कराई जाएगी। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।