लाइव न्यूज़ :

उप्र: होर्डिंग पर मोहन भागवत की तस्वीरों के इस्तेमाल पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 22, 2021 13:20 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 नवंबर अपने होर्डिंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीरों का कथित रूप से इस्तेमाल करने के सिलसिले में जिले की एक विज्ञापन एजेंसी के मालिक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी ब्रजेंद्र कुमार रावत के मुताबिक, एजेंसी के मालिक सत्य प्रकाश रेशु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 505 (1) के तहत रविवार को एक मामला दर्ज किया गया। यह मामला आरएसएस के जिला प्रमुख सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया।

सिंह की शिकायत के बाद पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह आरोप लगाया गया था कि एजेंसी का मालिक विज्ञापन के लिए अपने होर्डिंग में भागवत की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहा था।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने उससे अपने होर्डिंग से तस्वीरें हटाने को कहा था, लेकिन उसने नहीं किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह