लाइव न्यूज़ :

उप्र: किसान के शव को तिरंगे में लपेटकर शव यात्रा निकालने पर परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 5, 2021 11:27 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), पांच फरवरी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है जहां एक किसान के शव पर तिरंगा रखा कर शव यात्रा निकाली गई।

इस संबंध में पुलिस ने किसान की मां और भाई के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत मामला दर्ज किया है।

कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने यहां से एक युवक गया था जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार को मृतक के परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार एक शहीद की तरह किया।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने शुक्रवार को बताया कि सेहरामऊ थानांतर्गत बारी बुझिया गांव का निवासी बलजिंदर (30) अपने दोस्तों के साथ 23 जनवरी को गाजीपुर बार्डर पर कृषि कानून के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने गया था।

उक्त युवक, 24 जनवरी को लापता हो गया था।

यादव ने कहा कि 25 जनवरी को सड़क हादसे में बलजिंदर की मौत हो गयी और इस संबंध में मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।

इसकी सूचना मृतक के परिवार को दो फरवरी को मिली।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को परिजन, शव को लेकर पीलीभीत अपने गांव पहुँचे।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार परिजन शव को तिरंगे में लपेट कर अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

तिरंगे मे लपेट कर शवयात्रा ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो के आधार पर सेरामऊ पुलिस ने मृतक के भाई गुरविंदर सिंह और मां जसवीर कौर सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन