लाइव न्यूज़ :

उप्र: नाबालिग बहनों से दुष्‍कर्म के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 15, 2021 21:07 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), 15 जनवरी पीलीभीत जिले में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ 65 वर्षीय एक व्‍यक्ति द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि बलात्कार के आरोप में सतनाम सिंह (65) नाम के व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्र अधिकारी प्रमोद कुमार की जांच के बाद बृहस्पतिवार को यह मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना हजारा क्षेत्र की रहने वाली दोनों नाबालिग लड़कियां अपने परिवार के साथ आरोपी सतनाम सिंह के घर मजदूरी करती थी और उनसे एक साल तक बलात्कार किया गया।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि दो महीने से न्याय के लिए थाने का चक्कर काटने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत तहसील समाधान दिवस में पूरनपुर में की थी।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया, ''थाना हजारा में एक प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी पूरनपुर द्वारा की जा रही थी। जाँच के दौरान यह पता चला कि द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे लेकर मामले में सभ्रांत व्यक्तियों द्वारा समझौता करवा दिया गया था, जो ग़लत था।''

उन्‍होंने कहा '' तत्‍कालीन थानाध्यक्ष को पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके जांच करनी चाहिए थी, जो उसने नहीं किया। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है इस प्रकरण में लापरवाह पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच करवाकर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता