लाइव न्यूज़ :

उप्र: यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो युवतियों की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:54 IST

Open in App

मथुरा, 27 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार सवार दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पहले जिला अस्पताल लाया गया और फिर अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि रविवार को दिल्ली निवासी अमित शर्मा की बेटी गुनगुन का जन्मदिन था। परिवार के लोगों ने उसका जन्मदिन आगरा में धूमधाम से मनाने का निश्चय किया। तमाम रिश्तेदारों को न्यौता दिया गया था।

उन्होंने बताया कि आगरा के एक होटल में शाम को जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। सभी रिश्तेदार अलग-अलग कारों में सवार होकर गुनगुन के परिवार के साथ आगरा के लिए रवाना हुए।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार मुकेश चंद शर्मा निवासी त्यागी अपार्टमेंट, छतरपुर, महरौली (दिल्ली) चला रहे थे। कार में जुगलकिशोर (62), मुकेश की पत्नी निशा (48), बेटी श्रेया (19), लाजपत नगर दिल्ली निवासी मोहित शर्मा की बेटी लवी (12) के अलावा मुकेश चंद शर्मा का बेटा यश (24) सवार था।

पुलिस ने कहा कि इन लोगों की कार थाना जमुनापार क्षेत्र में सुबह तकरीबन 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में श्रेया और लवी की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार अन्य सभी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने घायल जुगल किशोर और निशा को उपचार के लिए नयति अस्पताल रेफर कर दिया जबकि मुकेश और यश को भास्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग