लाइव न्यूज़ :

प्रियंका के 'हिंदुत्व' पर BJP मंत्री का तंज, कहा- 'जिसके माता-पिता की शादी चर्च में हुई, उसका मंदिरों में जाना समझ से परे'

By भाषा | Updated: March 29, 2019 18:12 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के के अयोध्या दौरे पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रियंका उसी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं जिसके लोगों ने रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और अयोध्या में भगवान राम के जन्म को काल्पनिक कहा था।

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि जिसके माता—पिता की शादी चर्च में हुई हो, वह हिंदुत्व की बात करते हुए मंदिरों का भ्रमण करे, यह समझ से परे है।

सिंह गौरीगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के 'विजय लक्ष्य सम्मेलन' को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जिसका पति, मां और भाई जमानत पर हो, वो भी 'चौकीदार चोर है' का नारा लगा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसके माता—पिता की शादी चर्च में हुई हो, वह भी हिंदुत्व की बात करे और मंदिरों का भ्रमण करे, यह समझ से परे है।

सिंह ने कहा कि हाल में प्रियंका ने वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर अपने गले की माला निकाल कर डाल दी थी। इससे उनके संस्कारों की कमी जाहिर होती है।

उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को अमेठी के लोग पिछले 15 सालों से कैसे 'झेल' रहे हैं, यह मेरी समझ में नहीं आ रहा है। राहुल अपनी सांसद निधि के 25 करोड़ में से मात्र नौ करोड़ रुपये ही खर्च कर पाये हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के अमेठी से जुड़ने के बाद यहां के विकास को गति मिली।’’ मंत्री ने युवाओं से अपील की ‘‘आप लोग एकजुट होकर कांग्रेस के 'युवराज' को यहां से विदा करो और अमेठी से स्मृति ईरानी को जिता कर संसद भेजो।

अमेठी और रायबरेली विकास की दौड़ में बहुत पिछड़ गये हैं। देश की बहुत शक्तिशाली महिला यानी सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद थीं लेकिन उन्होंने वहां के विकास के विषय में ध्यान नहीं दिया। ’’ सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा के लिए हमेशा से कोई चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि आस्था का विषय रहा है। यह आज भी है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस के तमाम अड़ंगों के बावजूद अदालत के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आज के अयोध्या दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रियंका उसी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव है जिसके लोगों ने रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और अयोध्या में भगवान राम के जन्म को काल्पनिक कहा था। प्रियंका को इस पर देश को जवाब देना चाहिए।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेShocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट

क्राइम अलर्ट4 महिला सहित 9 अरेस्ट, घर में सेक्स रैकेट, 24400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत