योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तारः यूपीए सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद सहित 7 बने मंत्री, यहां देखिए सूची
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2021 19:46 IST2021-09-26T18:15:19+5:302021-09-26T19:46:10+5:30
UP Cabinet Expansion: भाजपा विधायक पलटू राम, संगीता बलवंत, संजीव कुमार और दिनेश खटीक ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (MoS) के रूप में शपथ ली।

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल के बाद से ही बढ़ गई थी।
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के तहत रविवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद समेत सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में जितिन प्रसाद, पलटू राम, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, संगीता बलवंत, संजीव कुमार गौड़ और दिनेश खटिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रसाद को कैबिनेट मंत्री जबकि अन्य को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।
Lucknow: Jitin Prasada, who joined BJP in June this year, takes oath as a minister in the Uttar Pradesh Govt pic.twitter.com/XnXZaK0lCB
— ANI UP (@ANINewsUP) September 26, 2021
पूर्व में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। उन्हें राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत मंत्री पद दिया जाना तय माना जा रहा था। राज्य मंत्री बनाये गये छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक हैं।
Jitin Prasada, Chhatrapal Singh, Paltu Ram, Sangita Balwant, Sanjeev Kumar, Dinesh Khatik, and Dharmvir Singh to take oath as ministers in the Uttar Pradesh Government this evening
— ANI UP (@ANINewsUP) September 26, 2021
वहीं, पलटू राम बलरामपुर सीट से, संगीता बलवंत गाजीपुर सीट से, संजीव कुमार सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र से और दिनेश खटिक मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक हैं, जबकि आगरा के धर्मवीर सिंह प्रजापति विधान परिषद सदस्य हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार ऐसे समय किया गया है जब राज्य के विधानसभा चुनाव में बमुश्किल पांच महीने रह गए हैं।
#WATCH | BJP leader Jitin Prasada takes oath as a minister in the Uttar Pradesh Government, at a ceremony in Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) September 26, 2021
Prasada joined the BJP from Congress in June this year pic.twitter.com/qlnnbp6qOL
इस मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री समेत 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री थे। राज्य विधानसभा में सदस्यों की संख्या 403 है, ऐसे में नियमानुसार 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व सिर्फ 53 मंत्री थे और सात पद खाली थे जिन्हें आज भरा गया।
Lucknow: BJP MLAs Palturam, Sangeeta Balwant, Sanjeev Kumar, and Dinesh Khatik take oath as ministers of state (MoS) in the Uttar Pradesh Govt pic.twitter.com/4JlLAvponc
— ANI UP (@ANINewsUP) September 26, 2021