लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार ने कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी, हमला या दुर्व्यवहार करने पर होगी 6 महीने के 7 साल तक सजा

By सुमित राय | Updated: May 6, 2020 17:56 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा को लेकर एक अध्यादेश को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश लोकस्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 कैबिनेट से पास हो गया।इसके तहत कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों या उनसे दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।

कोरोना वायरस संकट के बीच कोरोना वॉरियर्स को मारपीट और दुर्व्यवहार से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई के लिए बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश लोकस्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 कैबिनेट से पास हो गया।

प्रधान सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य जन स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अध्यादेश, 2020 को मंजूरी प्रदान की, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मचारियों पर हमला करने वालों या उनसे दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।

6 माह से 7 साल तक की सजा का प्रावधान

नए कानून के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, सभी पैरा मेडिकल कर्मियों, पुलिसकर्मियों और स्वच्छताकर्मियों के साथ ही सरकार की ओर से तैनात किसी भी कोरोना वॉरियर से की गई मारपीट या दुर्व्यवहार पर 6 माह से लेकर 7 साल तक की सजा होगी। इसके साथ पचास हजार से लेकर 5 लाख तक का जुर्माना भी देना पड़ेगा।

थूकने पर होगी 2 साल से 5 साल तक की सजा

इसके अलावा डॉक्टरों, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों या किसी अन्य कोरोना वॉरियर्स पर थूकने या गंदगी फेंकने पर भी इसी कानून के तहत कार्रवाई होगी। यहां तक कि आइसोलेशन तोड़ने वालों पर भी यहीं कानून लगाया जाएगा। इन अपराधों के लिए 2 साल से 5 साल तक की सजा का प्रावधान है, जबकि पचास हजार से 2 लाख तक का जुर्माना भी देना होगा।

उत्तर प्रदेश में 2880 लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 2880 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 56 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि उत्तर प्रदेश में 987 लोग कोविड-19 से अब तक ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां