UP Bypoll Result 2023: कीर्ति कोल 3154 मतों से आगे, छानबे में सीएम योगी को लगेगा झटका!, नोटा से भी पीछे कांग्रेस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 10:44 IST2023-05-13T10:42:41+5:302023-05-13T10:44:01+5:30

UP Bypoll Result 2023: कीर्ति ने अभी तक 13605 मत प्राप्त किए हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार को 10451 मत मिले हैं।

UP Bypoll Result 2023 SP candidate Kirit Kol ahead in Chhanbey Kirti Kol contesting leading margin of 3449 votes nota 335 vote congress 332 vote | UP Bypoll Result 2023: कीर्ति कोल 3154 मतों से आगे, छानबे में सीएम योगी को लगेगा झटका!, नोटा से भी पीछे कांग्रेस

सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

Highlightsकांग्रेस प्रत्याशी नोटा से भी पीछे है।नोटा को 335 वोट और कांग्रेस को 332 वोट मिले हैं। छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

UP Bypoll Result 2023: उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। दोनों स्थानों पर क्रमश: 44.95 प्रतिशत और 44.15 फीसद मतदान हुआ था। छानबे में सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल आगे चल रहे हैं। कीर्ति को अभी तक की बढ़त 3154 हैं।

कीर्ति ने अभी तक 13605 मत प्राप्त किए हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार को 10451 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नोटा से भी पीछे है। नोटा को 335 वोट और कांग्रेस को 332 वोट मिले हैं। छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है।

मिर्जापुर जिले की छानबे सीट पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। छानबे सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने दिवंगत विधायक राहुल कोल की पत्नी रिंकी कोल को और सपा ने कीर्ति कोल को मैदान में उतारा है। 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में, सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं।

उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के क्रमशः 11 और छह विधायक हैं। सपा के 109 विधायक हैं जबकि उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नौ विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक हैं, कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो-दो और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक हैं।

Web Title: UP Bypoll Result 2023 SP candidate Kirit Kol ahead in Chhanbey Kirti Kol contesting leading margin of 3449 votes nota 335 vote congress 332 vote

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे