लाइव न्यूज़ :

यूपी की सरकारी बसों का होगा काया-कल्प, लगेंगे विशेष उपकरण, ड्राइवर को नींद आने पर करेंगे अलर्ट

By भाषा | Updated: July 12, 2019 13:55 IST

भारत में पुणे की एक कंपनी इजराइल की तकनीक से बना यह उपकरण बना रही है और एक उपकरण की कीमत करीब 40,000 रूपये है। उत्तर प्रदेश रोडवेज चार बसों में यह उपकरण लगाकर उसका सफल परीक्षण कर चुका है।

Open in App

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) लंबी दूरी पर चलने वाली अपनी बसों में एक विशेष सेंसरयुक्त उपकरण लगाने की योजना बना रहा है जो चालक को नींद आने पर उसे सतर्क कर देगा। बस चालक को नींद आने की दशा में यह उपकरण पहले बीप-बीप अलार्म की आवाज के साथ लाइट जलाकर उसे चेतावनी देगी, बाद में बस की रफ्तार धीरे-धीरे धीमे कर उसमें स्वचालिक ब्रेक लगा देगा। हाल में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सरकारी रोडवेज बस के सड़क हादसे का शिकार होने से 29 यात्रियों की मौत हो गयी थी।

इस घटना की जांच में यह पता चला था कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ था। भारत में पुणे की एक कंपनी इजराइल की तकनीक से बना यह उपकरण बना रही है और एक उपकरण की कीमत करीब 40,000 रूपये है। उत्तर प्रदेश रोडवेज चार बसों में यह उपकरण लगाकर उसका सफल परीक्षण कर चुका है। अब इस संबंधी प्रस्ताव रोडवेज के प्रबंध निदेशक को भेजा गया है । वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लंबी दूरी की सरकारी बसों में लगाया जाएगा ।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने शुक्रवार को 'भाषा' से विशेष बातचीत में बताया कि ''इजराइल की तकनीक से बना यह उपकरण भारत के पुणे में बनाया गया है । रोडवेज ने कुछ माह पहले परीक्षण के लिए ये चार उपकरण मंगाए थे। इनमें से दो उपकरण लखनऊ नेपाल गंज बसों और दो लखनऊ गोरखपुर की बसों में लगाए गए थे जो परीक्षण में पूरी तरह से सफल साबित हुए। इस उपकरण का प्रदर्शन हाल में उत्तर प्रदेश रोडवेज के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र साहू के समक्ष किया गया था और वह इससे संतुष्ट हुये । अब इस उपकरण को खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा।’’

उन्होंने बताया कि यह सेंसरयुक्त उपकरण बसों में चालक के सामने के डैश बोर्ड में लाए जाएंगे। नींद आने के कारण जैसे ही चालक की पकड़ बस के स्टीयरिंग पर ढीली होगी, यह उपकरण पहले बीप-बीप की आवाज और लाल बत्ती के साथ उसे चेतावनी देगा। यदि इसके बाद भी चालक की पकड़ स्टीयरिंग पर ढीली रही तो यह उपकरण धीरे-धीरे बस में ब्रेक लगा देगा। बोस ने कहा कि यह उपकरण चालक के सामने डैशबोर्ड पर लगेगा और सामने सड़क और चालक दोनों पर नजर रखेगा। चालक को नींद आने के अलावा यह तेज रफ्तार के साथ जबरन ओवरटेक करने पर भी चालक को अलर्ट करेगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया