लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहरः परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी, बहू के सामने ने ससुर को अंधाधुंध गोली से भून डाला, दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 10, 2020 18:18 IST

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना जिले के खुर्जा इलाके में शुक्रवार शाम को घटी और इलाके में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान सिंचाई विभाग के पूर्व कर्मचारी नेत्रपाल सिंह के तौर पर की गई है।घर के सामने ही बहू के परिवार के कथित चार सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि सिंह के बेटे ने पिछले महीने जिस महिला से शादी की थी उसके परिवार वाले इसके खिलाफ थे।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 65 वर्षीय एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी की उसके घर के सामने ही बहू के परिवार के कथित चार सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना जिले के खुर्जा इलाके में शुक्रवार शाम को घटी और इलाके में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सिंचाई विभाग के पूर्व कर्मचारी नेत्रपाल सिंह के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि सिंह के बेटे ने पिछले महीने जिस महिला से शादी की थी उसके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। अधिकारी ने बताया कि विपिन ने थाना प्रभारी संतोष कुमार मिश्रा और आरक्षी तेजवीर को बताया था कि उसकी पत्नी के परिवार के सदस्य उस पर और उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विपिन की पत्नी का पिता, भाई और दो चाचा आए और पीड़ित पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घायल सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने महिला के पिता दामोदर, भाई आकाश और दो चाचाओं रामेश्वर दयान और रणवीर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने घटना के बाद थाना प्रभारी और आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?