लाइव न्यूज़ :

यूपी बजट 2019-20: सीएम योगी ने 7 जिलों को दिया मेट्रो का तोहफा

By भाषा | Updated: February 7, 2019 15:59 IST

वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट पेश किया। बजट में कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनायों के लिए 175-175 करोड़ रुपये प्रस्ताव किया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पेश बजट में कानपुर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज सहित सात जिलों को मेट्रो रेल का तोहफा दिया है। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट पेश किया। बजट में कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनायों के लिए 175-175 करोड़ रुपये प्रस्ताव किया गया है।बजट में वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज एवं झाँसी में मेट्रो रेल परियोजनाओं के प्रारम्भिक कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरीडोर 'रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

लोकलुभावन नहीं बल्कि लोककल्याणकारी बजट है : योगी

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज(सात फरवरी) पेश किया गया बजट लोकलुभावन नहीं बल्कि लोककल्याणकारी है। प्रदेश के हित में जो आवश्यक है उस प्रकार के बजट का प्रावधान किया गया है। यह 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र को साकार करने वाला है।

राज्य विधानसभा में बृहस्पतिवार को पेश किये गये वर्ष 2019—20 के बजट के बाद संवाददाता सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास का यह सबसे बड़ा विकासोन्मुखी बजट प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगा। 

उन्होंने कहा कि लोकलुभावन नहीं बल्कि लोक कल्याणकारी योजनायें सामने आनी चाहिये जो सही मायने में एक गरीब को उसका हक दिला सके। गरीब को चाहिये आवास, गरीब को चाहिये सम्मानजनक जीवन जीने के लिये बुनियादी सुविधायें, गरीब को चाहिये रसोई गैस का सिलेंडर, गरीब को चाहिये विद्युत कनेक्शन, गरीब को चाहिये अपने घर में शौचालय, गरीब को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा के साथ..साथ सस्ते में खादयान्न की सुविधा, पढाई की सुविधा तथा रोजगार की सुविधा चाहिये। हर एक चेहरे पर खुशहाली लाने के लिये यह बजट सक्षम है। इसलिये इसे लोकलुभावन के बजाय लोक कल्याणकारी बजट कहें।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos