लाइव न्यूज़ :

उप्र: बीएसएफ जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: November 5, 2021 22:35 IST

Open in App

मथुरा, पांच नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दीपावली की शाम हाईवे थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की पत्नी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने उसके पति एवं देवर के खिलाफ हत्या कर शव को दूसरी जगह फेंकने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी अनुज कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि बाकलपुर माइनर के किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी है जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है।

कुमार ने बताया कि मौका मुआयना करने से स्पष्ट होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया। उन्होंने बताया कि पता लगा है कि वह एक दिन पूर्व अपने घर से मोबाइल फोन पर बात करते हुए निकली थी।

पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला कोतवाली छाता के गांव नरी निवासी बीएसएफ में कार्यरत नरेंद्र सिंह की पत्नी पूजा थी, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वह इन दिनों अपने दो छोटे बच्चों और सास के साथ बाकलपुर में किराए पर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर की शाम पूजा फोन पर बात करते-करते घर से निकल गई। वह रात में घर नहीं पहुंची।

चार नवंबर को मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। इसी बीच बाकलपुर में महिला का शव मिलने की जानकारी हुई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मृतका की शिनाख्त पूजा के रूप में हुई।

मृतका के पिता नवल सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे दामाद को फोन किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। लेकिन आधे घंटे बाद ही कह दिया कि पूजा की हत्या हो चुकी है।

पिता का आरोप है कि जब उन्हें मथुरा में रहते हुए घटना की जानकारी नहीं थी और दामाद को इतनी दूर रहते हुए जानकारी है, इससे लगता है कि पूजा की हत्या की साजिश उसके पति ने रची है। पिता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी, जो जेवरात पहने थी वह भी जस के तस मिले हैं।

मृतका के पिता ने दामाद नरेंद्र सिंह और उसके भाई कमल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा