लाइव न्यूज़ :

उप्र: मामा की हत्या के 13 महीने बाद भाजपा विधायक के भाई ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: November 9, 2021 00:08 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), आठ नवंबर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के बड़े बेटे और मुरादनगर के भाजपा विधायक अजीत त्यागी के भाई गिरीश त्यागी ने अपने मामा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बनाए जाने के एक साल बाद सोमवार को यहां अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गिरीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने बताया कि वह सरकारी ठेकेदार एवं अपने मामा नरेश त्यागी की हत्या का मुख्य आरोपी है।

गिरीश अपने वकील मोहित त्यागी के साथ कई अधिवक्ताओं के साथ आत्मसमर्पण करने अदालत पहुंचा। इससे पहले उसके वकील ने निचली अदालत में दो बार अर्जी दी थी।

गिरीश पिछले साल हुई घटना के बाद से फरार था।

नरेश त्यागी की नौ अक्टूबर, 2020 को लोहिया नगर ऑफिसर्स कॉलोनी में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह की सैर के लिए पार्क जा रहे थे।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटर, तीन देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए थे।

कविनगर क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक अंशु जैन ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अदालत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता